Sliderअन्य राज्य

सिलेंडर फटने से बाप-बेटे की मौत, रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में आज यानी सोमवार की अल सुबह एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जोगसर थाना क्षेत्र अंर्तगत खरमनचक स्थित एक रेस्टोरेंट की है। मृतकों की पहचान खरमनचक निवासी किशन कुमार झुनझुनवाला और उसके बेटे कन्हैया कुमार उर्फ प्रसून झुनझुनवाला के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। वहीं रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना पाकर पिता-पुत्र मौके पर पहुंचे। दोनों आग बुझाने के लिए जैसे ही गेट के करीब पहुंचे तो गैस सिलेंडर का विस्फोट हो गया। इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पूरा इलाका ही कांप उठा। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button