Sliderपंजाब

गर्मी ने तोड़े सारे के सारे रिकॉर्ड, बाहर निकलने से डरने लगे लोग

जालंधर: महानगर में 42.6 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ आसमान आग बरसाने लगा है। शरीर को झुलसा देने वाली भयानक गर्मी में इंसानी जीवन के साथ ही पशु-पक्षी और जानवर तक बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग के माहिरों के मुताबिक रविवार को जालंधर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में आग उगल रही भीषण गर्मी में पिछले 14 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार इससे पहले वर्ष 2011 में शहर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस जबकि वर्ष 2010 में 31.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी का असर महानगर में प्रत्येक तरह के कारोबार पर पड़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि आमतौर पर रविवार को शहर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ जमा रहती थी लेकिन आजकल गर्मी के कारण लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकालने से भी डर रहे हैं

Related Articles

Back to top button