

अमृतसर: डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अनादर के विरोध में वाल्मीकि समाज से जुड़े संगठनों ने अमृतसर में आज 3 घंटे चक्का जाम करने का ऐलान किया है। संगठनों के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भंडारी पुल पर चक्का जाम किया गया।हालांकि, संगठनों की ओर से अमृतसर बंद की कॉल वापस ले ली गई है। चक्का जाम के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया ग्या। आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रही इससे पहले जालंधर और होशियारपुर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार और दुकानें बंद रहीं। दोनों शहरों में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा



