Sliderराष्ट्रिय

22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में कहासुनी के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू से वार के 17 निशान मिले हैं। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात सात बजकर 54 मिनट पर मंडावली थाने में इस घटना के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मंडावली स्थित ज्ञान वाटिका स्कूल के पास पहुंची।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल वंश डेढ़ा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके शरीर पर चाकू से वार के 17 निशान मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कहासुनी के बाद करावल नगर निवासी केशव कुमार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वंश का कथित तौर पर पीछा किया। दोनों ने ज्ञान वाटिका स्कूल के पास धारदार हथियार से वंश पर कई बार वार किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button