Sliderपंजाब

माता चिंतपूर्णी जी एवं माता बगलामुखी जी की 53वीं फ्री बस यात्रा रवाना करते पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, पूर्व पार्षद विजय ढकोहा,प्रधान अतुल चड्ढा

माता चिंतपूर्णी जी एवं माता बगलामुखी जी की 53वीं फ्री बस यात्रा रवाना करते पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, पूर्व पार्षद विजय ढकोहा,प्रधान अतुल चड्ढा

हिंदू एकता मंच समिति (रजि.) पंजाब की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से शुरू किए गए निशुल्क बस यात्रा अभियान के तहत रविवार को माता चिंतपूर्णी जी एवं माता बगलामुखी जी के दर्शनों के लिए 53वीं फ्री बस यात्रा श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ रवाना की गई।

बस यात्रा को प्रधान अतुल चड्ढा, पूर्व विधायक रजिंदर बेरी,पूर्व पार्षद विजय ढकोहा ने मां भक्तों की मौजूदगी में यात्रा रविवार सुबह 6:00 बजे हिंदू एकता मंच समिति के कार्यालय से रवाना हुई।

इससे पूर्व शनिवार को 53वीं बस यात्रा के उपलक्ष्य में हिंदू एकता मंच के कार्यालय में पूज्य पंडित अमरीश शास्त्री जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई। इस अवसर पर , प्रेम पाल डुमेली, प्रधान अतुल चड्ढा, महेश दत्त, महासचिव सुमित शर्मा एवं आशु चड्ढा राहुल चड्ढा सहित अन्य सदस्यों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर माता चिंतपूर्णी जी एवं माता बगलामुखी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रधान अतुल चड्ढा एवं कमेटी सदस्यों ने कहा कि हिंदू एकता मंच समिति की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए हर महीने निशुल्क बस यात्रा रवाना की जाएगी। जो श्रद्धालु आगामी यात्राओं में शामिल होना चाहते हैं, वे समिति से संपर्क कर सकते

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन हरप्रीत मोनू बेदी, उप प्रधान नवीन खूगर, सीनियर वाइस चेयरमैन मुकेश खूगर लक्की, सीनियर वाइस प्रधान गौरव मेहता (अमेरिका), नवु राजपूत, समाज सेवक निर्मल कुमार निम्मा, दिनेश जोशी (ऑस्ट्रेलिया), दीपक अरोड़ा, अंकुश शर्मा, शुभम शर्मा, टेनिस सौंधी (टोनी), राहुल चड्ढा, कार्तिक शर्मा, राघव अरोड़ा, मनी सोढ़ी, आर्यन चड्ढा, कृपाल सिंह, प्रताप सिंह शेरगिल, परमिंदर सिंह संधू, राजू यादव, नितिन (पिज्जा नेशन), अभिनव, प्रीत शेरगिल, जस्सी, परी चड्ढा, रमन कौर सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सुबह लंगर की विशेष व्यवस्था की गई। लंगर व्यवस्था में पूर्व विधायक रजिंदर बेरी ,पूर्व पार्षद विजय ढकोहा एवं विशाल ने सहयोग दिया।प्रधान अतुल चड्ढा ने उनका तह दिल से धन्यवाद किया जय माता दी

प्रधान अतुल चड्ढा ने सभी सहयोगियों, कमेटी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से यह धार्मिक सेवा निरंतर जारी रहेगी।

यात्रा में प्रमुख रूप से प्रधान अतुल चड्ढा, महासचिव सुमित शर्मा, संदीप जायसवाल, आशु चड्ढा, राहुल चड्ढा, आर्यन चड्ढा तथा बड़ी संख्या में मां भक्त शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button