मोहाली: मोहाली में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई दौरान ईडी ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अधिकारी गमाडा का टाउन प्लानर बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार ईडी ने उक्त अधिकारी को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जालंधर में ही ईडी ने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गमाडा का टाउन प्लानर जो कि मोहाली में रहता है। किसी जमीनी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने उसे आज जालंधर बुलाया। जालंधर में पूछताछ दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस गिरफ्तारी किस कारण हुई है उसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी हुई नहीं है।बता दें कि ईडी ने गत दिन पंजाब और मोहाली में कई ठिकानों पर रेड भी की थी।