

दिल्ली; कैब सर्विस कंपनी Uber को यूरोप में डेटा प्राइवेसी से जुड़े मामले में बड़ा झटका लगा है। नीदरलैंड्स के डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेटर ने कंपनी पर करीब 825 मिलियन यूरो यानी लगभग 8,100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। रेगुलेटर का आरोप है कि Uber ने ड्राइवरों के अकाउंट को सस्पेंड या ब्लॉक करने के लिए ऐसे ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें पर्याप्त मानवीय समीक्षा नहीं थी।मामला 2018 से 2022 के बीच की अवधि से जुड़ा है। आरोप है कि Uber के सिस्टम में कम रेटिंग या संभावित धोखाधड़ी जैसे मामलों के आधार पर ड्राइवरों के अकाउंट पर कार्रवाई की जाती थी। डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी के मुताबिक, जब किसी ऑटोमेटेड फैसले का सीधा असर किसी व्यक्ति की आजीविका पर पड़ता है, तो संबंधित व्यक्ति को मानवीय समीक्षा का अधिकार मिलना चाहिए।रेगुलेटर का यह भी कहना है कि ड्राइवरों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई कि उनके खिलाफ लिए जा रहे फैसलों में ऑटोमेटेड प्रोसेस की भूमिका थी



