Sliderराष्ट्रिय

एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन

दिल्ली: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल को 30 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत और फैंस के बीच शोक की लहर है।दिव्यांका सिरोही अपने म्यूजिक वीडियोज और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने कई हरियाणवी गानों में काम किया था और इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर काफी मजबूत थी।उनकी मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ब्लू फ्लोरल प्रिंट लहंगा-चोली पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक हरियाणवी गाने पर आधारित है, जिसे फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button