चंडीगढ़: शहर में एक बार फिर बम की धमकी की खबर से हड़कंप मच गया है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर तैनात हैं। इस घटना के बाद छात्रों में डर का माहौल है, जबकि आसपास के इलाकों को घेरकर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी जांच जारी है। DC ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है। साथ ही साइबर टीम को भी सक्रिय किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह कॉल किसी शरारती व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।