Sliderपंजाब

लुधियाना मे नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा

लुधियाना: राहों रोड स्थित एक कालोनी का रास्ता खोलने के लिए नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई राहों रोड स्थित जैन कालोनी, भाग्य होम्स में से टिब्बा रोड, ताजपुर रोड की तरफ हाई टेंशन तारों के नीचे से होकर गुजर रहे रास्ते को खोलने के नाम पर की गई है, जिसके लिए चारों जोनों की बिल्डिंग ब्रांच के स्टाफ के साथ भारी पुलिस फोर्स की मदद ली गई। इस कार्रवाई का इलाके के लोगों द्वारा विरोध किया गया, जिन्होंने नगर निगम की बी एंड गाड़ियों का घेराव करने के अलावा मेन राहों रोड पर धरना लगाकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Related Articles

Back to top button