Sliderपंजाब

कृपा करो हम पर श्याम सुंदर, हे भक्त वत्सल कहाने वाले के नाम में विभोर हो झूमे विक्रम पुरा निवासी – राजू कश्यप

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से कार्तिक मास की पावन बेला में मंगलमय शुभ प्रभात फेरी का आयोजन विक्रम पुरा स्थित समीर कक्कड़ ने भवन में हुआ संकीर्तन का शुभारंभ पुनीत ठाकुर, अश्विनी सेठी, राजू कश्यप, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, लक्की, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, हर्ष शर्मा, ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, पंचतत्व से आरंभ किया तापस प्रभु ने वृंदावन ब्रज मंडल में चल रही चौरासी कौस परिक्रमा का स्मरण करते हुए राधा कुंड, श्याम कुंड, की लीलाओं का वर्णन किया और ठाकुर जी के दिव्य धाम में कार्तिक मास में जाने के लिए भी कहा तापस प्रभु ने निताई गौरांग, निताई गौरांग, का जोरदार संकीर्तन किया हर तरफ हरि बोल, हरि बोल, की ध्वनि का शोर सुनाई दे रहा था भक्त वृन्द इस संकीर्तन की धुन में ख़ूब आनंद ले रहे थे यांकिल कोहली ने कृपा करो, हम पर श्याम सुंदर, हे भक्त वत्सल, कहाने वाले, जय जय राधा, जय जय राधा, रमण हरि बोल, जय जय राधा रमण हरि बोल, का संकीर्तन करते हुए संकीर्तन की श्रृंखला को आगे बढ़ाया गोबिंद शर्मा ने राधे राधे, राधे राधे, की मंगल ध्वनि से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति के रंग में रंग दिया आदित्य मग्गो ने नाम मेरी राधा रानी का, जिस जिस ने गाया हैं, मेरे बंसी वाले ने उसे अपना बनाया हैं, के साथ साथ हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए हरि बोल, हरि बोल के उच्चारण के साथ साथ संकीर्तन को विश्राम दिया प्रभातफेरी कक्कड़ भवन से आरंभ हो योगेश्वर शर्मा, सतीश गुप्ता, श्याम सुंदर सिंगला, करण तिवाड़ी, जयदीप, वरुण आर्य,, वरुण चड्ढा, मनोज शर्मा , मां छिन्मस्तिका चिंतपूर्णी मंदिर विक्रम पुरा, दीपक चोपड़ा, के निवास स्थानों से भ्रमण करतीं हुई समीर कक्कड़ के निवास स्थान में संपन्न हुई प्रभातफेरी का हर जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया चिंतपुरनी मंदिर में भक्तों ने जोरदार संकीर्तन करते हुए मंदिर के पुजारियों के साथ साथ आए हुए समस्त भक्तों को भी संकीर्तन में झूमने पर विवश कर दिया भगवान् भोले बाबा के सामने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया गया ठाकुर जी पालकी की सेवा समीर कक्कड़, साहिल कक्कड़, राजिंदर कक्कड़ ने की इस संकीर्तन में पूनम कक्कड़ जिनके घर में श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्तान आचार्य नित्य लीला प्रविष्ट ॐ विष्णु पाद 108 त्रिदण्डी स्वामी श्री श्रीमद् भक्ति भक्ति दायित गोस्वामी महाराज जी इनके घर में रहा करते थे इस प्रभातफेरी में प्रभु भक्तों ने अपना भरपूर सहयोग करते हुए संकीर्तन का ख़ूब आनंद लिया इस संकीर्तन में शामिल शुभम् शर्मा, गोबिंद शर्मा, आदर्व शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, दीपक शर्मा, राकेश कश्यप, हसन सोनी, अर्जुन, मुकेश, हैप्पी, सुरिंदर, निताई, गौरांग, सागर, मयंक, राकेश मग्गो, विपन कुमार, राजू कश्यप, राज कुमार, साहिल, लक्की, पार्थ दास,अनीश, मुनीश शर्मा, मुकेश, लड्डू शर्मा, गीता कश्यप, मंदाकिनी, ज्योति कक्कड़, मीनू सेठी, सरोजनी, सावित्री, कविता, सेजल, सुजल, कविता, गीता, रजनी, राधिका, वाणी, ललिता शर्मा, उमा, डॉली, कपिला परिवार, शर्मा परिवार, गुप्ता विकास के साथ साथ और भी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, लोग इस धर्म के कार्य में अपनी सेवा कर रहे थे और प्रभातफेरी सम्पन्न के बाद भक्तों के लिए भगवद् प्रसाद की व्यवस्था की गई !

Related Articles

Back to top button