Sliderअन्य राज्य

1 नवंबर से महंगा होगा दूध, कैबिनेट का बड़ा फैसला

कर्नाटक: कर्नाटक सरकार ने राज्य के लाखों दूध उत्पादक किसानों को राहत देते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 नवंबर से दूध के दाम में 8 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जाएगा।मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस 8 रुपये की बढ़ोतरी में से 7 रुपये सीधे दूध उत्पादक किसानों के खाते में जाएँगे, जबकि शेष 1 रुपया दुग्ध सहकारी समितियों को दिया जाएगाकृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि दूध उत्पादक किसान पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और लगातार कीमतें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।इसके साथ ही विधान परिषद में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के हित में कदम उठाने की अपील की थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान प्रतिनिधियों और सहकारी समितियों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री और सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की मांग की थी

Related Articles

Back to top button