
असम-उत्तर बंगाल में बाढ़ की चेतावनी, ये जिले हाई अलर्ट पर

भूटान: भूटान के हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिंताफू ग्लेशियर झील फटने की वजह से भारत के पूर्वोत्तर और पूर्वी मैदानी इलाकों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों और असम के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक के अनुसार, भूटान से आ रहे पानी के कारण संकोश नदी और उससे जुड़ी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क करते हुए तुरंत सुरक्षित ठिकानों पर जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अगले 5 से 6 घंटों के भीतर झील का पानी मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है, जिससे भीषण बाढ़ की आशंका बनी हुई है।आपदा से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को एक्टिव कर दिया गया है और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन के स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर तैनात हैं। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।



