Sliderपंजाब

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं! लुधियाना पश्चिम से आशु के करीबी नेता अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल*

लुधियाना, 3 जून

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को आज फिर एक बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को लुधियाना के वार्ड नंबर- 63 से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के करीबी रहे लक्की बंसल अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी, कुलजीत रंधावा, कुलवंत सिद्धू और आप नेता शरणपाल मक्कर व अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी नए नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

कपिल बंसल के साथ उनके साथी कपिल गुप्ता, सोनिया गुप्ता, सोनू नागपाल, कपिला, डॉ सिद्धार्थ समेत करीब दस लोग पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि ये सभी लोग कांग्रेस नेता भारत भूषण आश के स्वभाव और उनके कामकाज के तरीके से नाराज़ होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

उन्होंने वार्ड नंबर- 63 से आप काउंसलर और लुधियाना के सभी पार्टी विधायकों का धन्यवाद किया जिनकी मेहनत की वजह से आज यह संभव हो सका है। कलसी ने कहा कि पूरे पंजाब की तरह लुधियाना के लोग भी आप सरकार द्वारा सभी परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने से बेहद खुश हैं। इसलिए यहां के लोग इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

*बाक्स हेतु*

*कलसी ने कहा – अकाली नेताओं को लैंड पूलिंग स्कीम से हो रही है सबसे ज़्यादा तकलीफ, क्योंकि उनके भू-माफियाओं को नहीं मिल पाएगा फायदा*

लैंड पूलिंग स्कीम पर कलसी ने कहा कि इससे सिर्फ अकाली दल के लोग परेशान हैं क्योंकि उन लोगों ने हमेशा इस तरह की योजना से फायदा लिया। किसानों को कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि सबकुछ उनकी मर्जी से ही होना है। किसी की भी जमीन बिना सहमति के नहीं ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए हर तरह से लाभदायक है। यह भू-स्वामित्व की गारंटी देती है, जिससे किसानों को अपनी पसंद के अनुसार अपने विकसित भूखंडों को बेचने, पट्टे पर देने या उपयोग करने की पूर्ण स्वायत्तता मिलती है। वहीं किसानों को प्रति एकड़ 1000 स्क्वायर गज आवासीय भूमि और 200 गज व्यवसायिक प्लॉट मिलेगा, जिसकी कीमत आने वाले चार-पांच वर्षों में अभी के मार्केट रेट से कम से कम चार गुना ज्यादा होगी। इसके अलावा तीन साल के विकास चरण के दौरान किसानों को सालाना 30,000 रुपये प्रति एकड़ की सहयोग राशि भी दी जाएगी।

आप नेता ने इस योजना से भू-माफियाओं और भ्रष्ट नेताओं को दिक्कत हो रही है क्योंकि उनको इससे पहले की तरह आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसी योजनाओं से भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाया और किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। जबकि आप सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना का लाभ सीधे किसानों की जेब में जाए।

Related Articles

Back to top button