पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर ने निरंतर 27 वीं बार 143 अंक प्राप्त करके 55 अंक की बढ़त के साथ जोनल यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर किया अपना वर्चस्व स्थापित

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर ने निरंतर 27 वीं बार 143 अंक प्राप्त करके 55 अंक की बढ़त के साथ जोनल यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। कालेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 30अक्तूबर से 1 नवंबर तक होने वाले जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रतिभागिता करते हुए निरंतर 27वीं बार चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना वर्चस्व स्थापित किया।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस शानदार जीत पर सभी यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं उनका दिशा निर्देश देने वाले टीचर्स को बधाई दी। डॉ ढींगरा ने कहा कि एपीजे कॉलेज अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी की प्रेरणा एवं एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की प्रैज़िडैंट, एपीजे एजुकेशन की अध्यक्ष एवं एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया एवं उनकी सुपुत्री कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया की दूरदर्शिता एवं निरंतर प्रोत्साहन से हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं बहुपक्षीय विकास को बढ़ावा देते है ताकि किसी भी विषय में डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा भी निखर सके। उन्होंने कहा कि यूथ फेस्टिवल में विजित रहने वाले कई विद्यार्थी आज बॉलीवुड एवं पालीवुड में अभिनय एवं गायन के क्षेत्र में अपनी एक अपनी विशिष्ट पहचान बना कर कालेज को गौरवान्वित कर रहे हैं। जोनल यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने 37 प्रतियोगिताओं में भाग लिया।जोनल यूथ फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने 16 प्रतियोगिताओं में प्रथम,7 प्रतियोगिताओं में द्वितीय एवं 8प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने माइम,वन एक्ट प्ले, क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल प्रकशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल नान प्रकश्न,पेंटिंग ऑन द स्पॉट, एलोक्यूशन(इंग्लिश), गीत/ग़ज़ल,क्लासिकल डांस, रंगोली,वार सिंगिंग, फुलकारी, वैस्टर्न सोलो, वैस्टर्न ग्रुप सांग, वैस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, कोरियोग्राफी में प्रथम, फॉक् आर्केस्ट्रा, जनरल डांस,ग्रुप शब्द ,पोस्टर मेकिंग,क्विज, कवि श्री एवं गिद्दे में द्वितीय, मिमिक्री, कॉस्ट्यूमपरेड, स्किट ,डिबेट(इंग्लिश )फोक सॉन्ग, क्ले मॉडलिंग, डिबेट (हिंदी/पंजाबी), भंगडे में तृतीय स्थान हासिल किया।डॉ ढींगरा ने इस शानदार एवं अद्भुत जीत के लिए कॉलेज के कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण मिश्रा एवं डॉ अमिता मिश्रा, डॉ मिक्की वर्मा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के इंचार्ज टीचर्स के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की और कहा कि इनकी निरंतर मेहनत लगन एवं निष्ठा से कॉलेज के विद्यार्थी मेहनत करते हुए यह जीत हासिल करते हैं और मैं उम्मीद करती हूं कि इसी तरह भविष्य में भी कॉलेज इन श्रेष्ठ उपलब्धियों को हासिल करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button