
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस के IT फोरम द्वारा इन्वेस्टर्स सेरेमनी का आयोजन

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस के आईटी फोरम द्वारा इन्वेस्टर्स सेरेमनी का आयोजन किया गया।इस विशेष समारोह में कम्प्यूटर साइंस विभाग के योग्य विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभागिता के आधार पर दायित्व एवं पद प्रदान किए गए।प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित एवं प्रेरित करते हुए कहा कि इन फोरम्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनमें अपने बलबूते पर बड़े कार्यक्रमों को आयोजित करवाने का हौसला पैदा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंचों से विद्यार्थी निर्भय होकर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते हैं, उनके व्यक्तित्व में निखार आता है तथा वक्त के अनुसार सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। डॉ. ढींगरा ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि वे तन्मयता एवं लगन के साथ कार्य करेंगे, तो उन्हें मानसिक बल और सकारात्मक सोच प्राप्त होगी। कंप्यूटर साइंस विभाग के निम्नलिखित विद्यार्थियों को पदभार सौंपते हुए डॉ ढींगरा ने उनको बैजेज़ प्रदान किए:-
आई.टी. फोरम 2026-27
अध्यक्ष नवकीरत सिंह
अध्यक्ष मन्नत कोछड़
उपाध्यक्ष उदय मल्होत्रा
उपाध्यक्ष समायरा चेतल
महासचिव देवांश शर्मा, मेहरजोत अहलूवालिया
संयुक्त सचिव कृश, दिशा शर्मा
कोषाध्यक्ष हर्षिता, प्रेम
इवेंट इंचार्ज कनिका आहूजा, कृष्णा
टेक्निकल इंचार्ज नोनिका, दक्ष
एंकरिंग इंचार्ज दिविता, पर्ल
प्रेस एवं पब्लिसिटी इंचार्ज खुशलीन, मनजसरीत
डिसिप्लिन इंचार्ज साहिबजीत, आयुष
इन्वेस्टर्स सेरेमनी के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए डॉ ढींगरा ने डॉ रूपाली सूद, डॉ जगमोहन मागो ,डॉ मुनीष गुप्ता,डॉ रेखा एवं मैडम पल्लवी मेहता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों को प्रेरणा देते रहे ताकि वे सभी कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेकर अपने दायित्व का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहण करें। मैडम हरप्रीत कौर ने श्रेष्ठ मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



