Sliderअन्य राज्य

हरियाणा में हत्याकांड भाई ने ही खत्म किया भाई का परिवार, 5 लोगों की निर्मम हत्या

नारायणगढ़: हरियाणा के अंबाला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नारायणगढ़ थाना के अंतर्गत गांव रतोर में 5 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां सगे भाई ने भाई के परिवार को खत्म कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना नारायणगढ़ थाना के अंतर्गत आने वाले गांव पीर माजरी के पास डेरे की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात को ही शवों को जलाने का प्रयास किया। वहीं अंबाला एसपी सुरेंद्र कुमार ने रात 3 बजे घटनास्थल का दौरा किया। अधजले शवों को अम्बाला कैंट अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Related Articles

Back to top button