पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में नए सत्र (2024-25) की शुभ शुरुआत के लिए हवन पूजन किया गया।

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर ने अपनी कर्मनिष्ठ, प्रतिभावान श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक और कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद के साथ नवीन सत्र (2024-25) के शुभारंभ में हवन पूजन किया। इस स्वर्णिम अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री वीके खन्ना, विद्यालय समन्वयक श्रीमती दीप्ति कौशल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। हवन के दौरान भगवान से प्रार्थना की गई कि हमारा स्कूल दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की करे और भगवान से प्रार्थना की गई कि हमारे स्कूल का नाम क्षेत्र में ऊंचा हो। मां सरस्वती से बच्चों और शिक्षकों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। भगवान स्कूल के प्रत्येक कर्मचारी को आशीर्वाद दें और हम सभी को शाश्वत ज्ञान दें। इसके अलावा पूरे विश्व में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आशीर्वाद भी मांगा। अंत में स्कूल की समन्वयक श्रीमती दीप्ति कौशल ने सभी स्टाफ को नए सत्र की बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कियाl

Related Articles

Back to top button