
राम, लक्ष्मण, जानकी, जय बोलो हनुमान की संकीर्तन पर झूमे भक्त – दीपक शर्मा

जालंधर: श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से कार्तिक मास की पावन मंगल में बेला में प्रभात फेरी का आयोजन मकसूदा चौक, शांति विहार स्थित अभिषेक गुप्ता के निवास स्थान में हुआ संकीर्तन का शुभारंभ विशाल ढल्ल, दीपक शर्मा, आदर्व शर्मा, गोबिंद शर्मा, सनी दुआ, समीर कक्कड़, ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व के साथ आरंभ किया प्रभातफेरी गुप्ता परिवार के निवास स्थान से ज़ोरदार संकीर्तन के द्वारा दीपक दुआ, नरिंदर तलवार, नरेंद्र चोपड़ा, अनिल चोपड़ा, शारदा परिवार के निवास स्थानों पर गई जहां प्रभु भक्तों ने ठाकुर जी की पालकी का स्वागत आरती, पुष्पों की वर्षा, के साथ किया विशाल ढल्ल ने राम जी की निकलीं सवारी, राम जी की लीला है न्यारी, जैसे मन मोहक संकीर्तन करते हुए वातावरण को शुभ मंगलमय भक्ति के रंग में रंग दिया अश्विनी सेठी ने राधे राधे बोल, राधे राधे बोल, वृंदावन में डोल, प्रेम से राधे राधे बोल, का आनंद भरा संकीर्तन करते हुए सभी को खूब नृत्य करवाया सनी दुआ ने सभी धर्म प्रेमियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब को भगवान् श्री राम के दिए हुए मार्ग पर चलना चाहिए श्री राम ने मर्यादा में रहते हुए हम सब के लिए बहुत ही सुंदर शिक्षाएँ हमें प्रदान की है जैसे भक्त और भगवान् का कैसा नाता होता हैं, भाई भाई में कैसा प्रेम होना चाहिए यह सब हमें भगवान् राम के पावन चरित्र को स्मरण करने से ही हृदय में भक्ति और विराग पैदा होगा अंत में सनी दुआ ने अवध में बाज़ रही बधाई, संकीर्तन करते हुए राम नाम का ख़ूब आनंद लिया और हरे कृष्ण महामंत्र के साथ प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया इस मंगलमय सुअवसर पर सहयोग करने वाले समीर कक्कड़, साहिल, लक्की, पार्थ, निताई, बॉबी मेहता, दीपक शर्मा, आदर्व शर्मा, गोबिंद शर्मा, यांकिल कोहली, आकाश मल्होत्रा, मानिक तलवार, हनी, भल्ला, विपन, निखिल मेहरा, मुकेश, रजनी, सोनम, ताम्पा, वैशाली, अनु, पूनम, गीता कश्यप, नीलम, प्रीति, मंजू भंडारी, संतोष, कीर्ति के साथ साथ और भी भक्त वृन्द इस संकीर्तन का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहे



