
*एपीजे स्कूल महावीर मार्ग, जालंधर में नवरात्रि उत्सव – डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन*

जालंधर, 14 अक्टूबर 2026: एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर ने श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन एवं प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य एंड स्वर्ण ग्रुप तथा चेयरपर्सन, एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाउंडेशन) के आशीर्वाद से नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘नवरात्रि उत्सव – डांडिया नाइट 2026’ का आयोजन बड़े उत्साह, श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया । इस समारोह में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामूहिक आनंद की मनमोहक झलक देखने को मिली। इस उत्सव के मुख्य अतिथि श्री हितेन खुराना जी थे, जो कि कथक के प्रतिष्ठित नृतक, नृत्य-निर्देशक,
लुधियाना पंजाब में पी .एच.डी. रिसर्च स्कॉलर तथा दूरदर्शन कलाकार हैं।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यशपाल शर्मा जी , उप-प्रधानाचार्या श्रीमती आरती शोरी भट्ट, राजेश चंदेल प्रिंसिपल मॉडल टाउन स्कूल, श्री ए के शर्मा प्रिंसिपल रामा मंडी स्कूल , श्री भूपेंद्र कुमार कटारिया(सीनियर ऑपरेशन मैनेजर), श्री आशीष जी(एडमिन हेड- हेड ऑफिस), श्री यश्न जॉर्ज(इवेंट मैनेजर), इंचार्ज प्री प्राइमरी विंग, इंचार्ज प्राइमरी विंग द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई ।इसके पश्चात माँ दुर्गा की वंदना के माध्यम से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यशपाल शर्मा जी ने अपने स्वागत संबोधन में त्योहारों के महत्व, भारतीय सांस्कृतिक विरासत तथा आपसी सद्भाव और एकता को सुदृढ़ बनाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मन्नत एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गरबा नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात टेलीपैथी डांस चैलेंज, अतिथि कोरियोग्राफर श्री हितेन के मार्गदर्शन में पारंपरिक गरबा के विभिन्न चरण, पासिंग द बैग गेम, बेस्ट गरबा मूव चैलेंज तथा पेयर गरबा राउंड जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों और डांडिया की मधुर ताल पर नृत्य करते हुए समारोह को यादगार बना दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण गरबा की रंगीन छटा से सजा भव्य डांडिया सर्कल रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने संगीत की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा, रंग-बिरंगे परिधानों की रौनक और भारतीय लोकनृत्यों की सुंदरता ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।
इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, एकता और सद्भावना का संदेश देते हुए सभी के मन में खुशी, उत्साह और सांस्कृतिक सौहार्द की अमिट यादें छोड़ दीं।



