Sliderपंजाब

सारा दिन फोन की टूं-टूं सुनने का इंतजार करती रहीं महिलाएं, खातों में एक रुपया भी नहीं आया : खोसला

फगवाड़ा 1 अगस्त (शिव कौड़ा) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने पंजाब सरकार की मांवा-धीयां सत्कार योजना को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह योजना आज पूरी तरह लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि 1 अगस्त को महिलाओं के खातों में राशि जमा कर दी जाएगी, लेकिन पूरा दिन मांएं-धियां अपने मोबाइल फोन की टूं-टूं का इंतजार करती रहीं और उनके खातों में एक भी रुपया नहीं आया। अरुण खोसला ने कहा कि मुख्यमंत्री कई दिनों से प्रचार कर रहे थे कि वह 1 अगस्त को पठानकोट से डीबीटी का बटन दबाकर महिलाओं के खातों में राशि भेजेंगे। आज शनिवार को भगवंत मान पठानकोट का दौरा कर वापस लौट गए, लेकिन जिन महिलाओं से वायदे किए गए थे, उनकी उम्मीदें टूट गईं। उन्होंने कहा कि कई घरों में महिलाओं ने यह सोचकर छोटी-छोटी खुशियां मनाने की योजना बनाई थी कि आज सरकार की ओर से वादा की गई राशि मिल जाएगी, लेकिन शाम तक वे बार-बार अपने फोन उठाकर संदेश देखती रहीं और आखिरकार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पूर्व मेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले लोगों से जो वादे किए थे, अब वे एक-एक करके खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करना और झूठी उम्मीदें बंधाना भगवंत मान सरकार की आदत बन चुकी है। पूर्व मेयर ने कहा कि पंजाब की महिलायें अब सब कुछ समझ चुकी हैं और समय आने पर इसका उचित जवाब देंगी। उन्होंने मांग कर कहा कि पंजाब सरकार तुरंत स्थिति स्पष्ट करे और बताए कि जिन वादों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उन्हें आखिर कब पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button