दिल्ली; अगर आप एप्पल का नया मैकबुक या आईपैड खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो आपको अपनी जेब अब काफी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। एप्पल ने वैश्विक स्तर पर, और विशेष रूप से भारत में, अपने कई लोकप्रिय मैकबुक और आईपैड मॉडल्स की बेस प्राइस में 20% से लेकर 42% तक का भारी इजाफा कर दिया है। कंपनी के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद शेयर बाजार में एप्पल के शेयर 6.2% तक टूटकर $274.86 पर आ गए, जो पिछले एक साल में इसकी सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट है। आइए जानते हैं कि भारत में अब एप्पल के प्रोडक्ट्स के लिए आपको कितने रुपये चुकाने होंगे और कंपनी ने इसके पीछे क्या वजह बताई है।हाल ही में लॉन्च हुए M5 प्रो चिप वाले 14-इंच मैकबुक प्रो की शुरुआती कीमत में करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है। यह लैपटॉप अब ₹2,99,900 में मिलेगा, जो पहले ₹2,49,900 का था। यानी सीधे ₹50,000 की बढ़ोतरीरिसर्च फर्म ‘काउंटरपॉइंट रिसर्च’ के को-फाउंडर नील शाह के मुताबिक, प्रोसेसर से लेकर मेमोरी तक सभी सेमीकंडक्टर चिप्स की कीमतों में वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे एप्पल की इनपुट कॉस्ट बढ़ गई है।