
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने एशियाई उच्च शिक्षा के क्षेत्र में टाइम्स हाइयर एजुकेशन आवार्ड एशिया 2026 जीतने वाली एकमात्र भारतीय यूनिवर्सिटी बना कर एक अमिट छाप छोड़ी है । 500 से अधिक एंट्ररी के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी समूह में से उभरते हुए, एलपीयू को चार श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे यह एशिया के सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में शामिल हुई।
एलपीयू ने कला, ह्यूमेनिटी और सोशल साइंस कैटेगिरी में “कट्टनायकन कॉस्मोलोजिस् एंड इपिसटीमिक पलूरिज्म ऑन फॉरेस्ट इकोसिस्टम सर्विस इन केरल, साउथ इंडिया” नामक अपने प्रोजेक्ट के लिए ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रिसर्च प्रोजेक्ट’ का पुरस्कार जीता। यह प्रोजेक्ट कट्टनायकन समुदाय पर केंद्रित है, जो केरल में एक ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ है, और यह दर्शाता है कि कैसे उनकी स्वदेशी ज्ञान प्रणालियाँ सतत वन प्रथाओं और पारिस्थितिक लचीलेपन का समर्थन करती हैं।
विजेता प्रोजेक्ट के अलावा, एलपीयू को तीन अन्य प्रमुख श्रेणियों में भी शॉर्टलिस्ट किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में इसके मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ शिक्षण और अधिगम रणनीति’ श्रेणी के तहत “एडु- रेव्लयूशन रिडिफाइनिंग दी फ्यूचर ऑफ लर्निंग ऐट एलपीयू” ने भविष्य-उन्मुख शैक्षणिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जबकि ‘छात्रों के लिए बेहतर सहायता’ श्रेणी के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया। ” एलपीयू में रीढ़ की हड्डी की चोट से ग्रस्त विद्यार्थियों के लिए समावेशिता, सशक्तिकरण और सहयोग ” समावेशी शिक्षा के प्रति इनके वचन को दर्शाता है। एलपीयू को ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रणनीति’ के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया, जो इसकी बढ़ती वैश्विक पहुँच और साझेदारियों का संकेत हैl
इस उपलब्धि पर बोलते हुए, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर , डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “यह मान्यता एलपीयू की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है और उस स्पष्ट दिशा को दर्शाती है जिसके साथ यूनिवर्सिटी आगे बढ़ रही है। ‘एडु- रेव्लयूशन’ की हालिया शुरुआत, सीखने की प्रक्रिया को इस तरह से पुनर्विचार करने की हमारी प्रतिबद्धता में निहित है जो अधिक उत्तरदायी, समावेशी और भविष्य-उन्मुख हो। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की सराहना इस बात की पुष्टि करती है कि हमारे प्रयास उभरती हुई वैश्विक अपेक्षाओं के अनुरूप हैं और हम इस पथ पर सार्थक रूप से आगे बढ़ रहे हैं।”
दी आवाडर्स एशिया के आठवें संस्करण ने पूरे महाद्वीप के प्रमुख संस्थानों को एक मंच पर इकट्ठा किया। हर श्रेणी में केवल आठ शीर्ष यूनिवर्सिटी को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिससे एलपीयू की हर जगह मौजूदगी एक दुर्लभ उपलब्धि बन गई। इस साल के पुरस्कारों ने एक अनोखा मील का पत्थर भी स्थापित किया, जिसमें 10 विजेता एशिया के 10 अलग-अलग देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे; यह इस क्षेत्र के उच्च शिक्षा इकोसिस्टम की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
स्वदेशी ज्ञान पर आधारित अग्रणी रिसर्च से लेकर सीखने के तरीकों को फिर से परिभाषित करने और छात्र सहायता प्रणालियों को मजबूत करने तक, एलपीयू लगातार ऐसे मानक स्थापित कर रहा है जिनकी गूंज राष्ट्रीय सीमाओं से कहीं आगे तक सुनाई देती है। इस सम्मान के साथ, एलपीयू न केवल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मना रहा है, बल्कि वैश्विक उच्च शिक्षा के नक्शे पर भारत की उपस्थिति को भी मजबूत कर रहा है; यह दर्शाता है कि देश के संस्थान किस तरह प्रभावशाली और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा इकोसिस्टम को आकार दे रहे हैं।