
दिल्ली :अगर आप भी घर या जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाले बदलाव आपके लिए काफी अहम हो सकते हैं। दरअसल, गुरुग्राम में हाल ही में सर्कल रेट में भारी बढ़ोतरी की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश में RERA के नए नियमों ने प्रॉपर्टी बाजार में हलचल मचा दी है। ये सभी बदलाव 1 मई से लागू होने के साथ रियल एस्टेट सेक्टर पर सीधा असर डालेंगे।गुरुग्राम में कई इलाकों में सर्कल रेट 10% से लेकर 75% तक बढ़ा दिए गए हैं। खासकर सेक्टर 15 और Dwarka Expressway जैसे प्रीमियम इलाके में अब प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराना पहले की तुलना में काफी महंगा हो जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद यहां जमीन और घर खरीदने की कुल लागत बढ़ जाएगी, जिसका असर खरीदारों की जेब पर साफ दिखाई देगा।वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में RERA ने नियमों को और सख्त और पारदर्शी बनाने के लिए बदलाव किए हैं। अब ऐसे प्रोजेक्ट्स में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी जो रेरा में रजिस्टर्ड नहीं हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी ट्रांसफर फीस को नियंत्रित करते हुए अधिकतम ₹1,000 तक सीमित कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।