जालंधर: एसोसिएशन आफ़ एलायंस क्लबस इंटरनेशनल के अंतर्गत एलायंस क्लब जालंधर विकास के प्रेसिडेंट कांशी राम ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आज सर्व प्रथम क्लब की बोर्ड मीटिंग की गई तथा विकासपुरी में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया ।इस मौक़े पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एन के महेन्द्रू ने रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन करते हुए बताया कि जनता को इस प्रकार के कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है क्योंकि मानव जीवन में स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत से लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व है। हमारी जालंधर विकास क्लब इस प्रकार के सेवा के प्रोजेक्ट समर्पण की भावना से प्रेरित होकर लगातार करती आ रही है तथा इस अभियान में डॉक्टर मुकेश खन्ना की भूमिकाएं बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सराहनीय हैं ।
इस अवसर पर डॉ खन्ना ने स्वास्थ्य परिक्षण के अंतर्गत मुफ्त ब्लड शुगर की जाँच तथा ब्लड प्रेशर की जाँच की तथा मरीज़ों को दवाईयां वितरित कीं । इस कार्यक्रम में 94 मरीज़ लाभान्वित हुए ।सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत डॉ मुकेश खन्ना को इनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु मोमेंटो देकर गवर्नर द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चीफ सेक्रेटरी एली कुलविंदर फुल, चेयरमैन एडवाइज़री बोर्ड एली जी डी कुंद्रा, एली एन के ग्रोवर, एली डा मुकेश कुमार खन्ना, एली भुपेंद्र कालिया, एली नितिन कौड़ा एली साहिल अरोड़ा , संतोष, सन्नी, मुस्कान, कमलजीत, रमन, ऊषा, रानी, जसवंत सिंह एवं अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे ।