Sliderपंजाब

पंजाब में शर्मनाक घटना, सरकारी स्कूल के अध्यापक ने Teacher से की शर्मनाक हरकत

डेराबस्सी : डेराबस्सी पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ दूसरे सरकारी स्कूल की अध्यापिका से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार आरोपी सरकारी स्कूल में पी.टी.आई. के रूप में तैनात है। जब से केस दर्ज हुआ है तब से वह स्कूल से भी अनुपस्थित है। पुलिस को दी शिकायत में 43 वर्षीय पीड़ित अध्यापिका ने बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह करीब 4 साल से उनके घर आता-जाता था। कई बार वह घर में शराब भी पीता था।

उसने शराब के नशे में बच्चों को जान से मारने की धमकियां देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 12 जुलाई की रात भी वह शराब के नशे में उसके घर आया। वहां उसने फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा। घायल पीड़ित को डेराबसी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Back to top button