चंडीगढ़: चंडीगढ़ से इस समय की बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड, संबंधित थाना पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस द्वारा स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में स्कूलों के साथ-साथ रेलवे ट्रैक को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, जिसके बाद पूरा प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और शहर में शांति बनाए रखें। ।