कल रात आम आदमी पार्टी सरकार के दबाव में काम कर रही पंजाब पुलिस द्वारा साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में होने जा रहे धार्मिक कार्यक्रम श्री बालाजी की चौकी को रोकने का जो शर्मनाक प्रयास किया गया, उससे पंजाब की जनता के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पुलिस के दबाव और डर का माहौल बनाकर बंगाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा। धार्मिक आस्था, जनभावनाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा डटकर खड़े रहेंगे।

मैं जालंधर के सभी कार्यकर्ताओं और जालंधरवासियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने जनहित और धर्महित में बहुत कम समय में एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल करवाने के लिए पुलिस प्रशासन को झुकने पर मजबूर किया।

राजेश कपूर

महा सचिव 

भारतीय जनता पार्टी, जालंधर