Sliderअन्य राज्य

कश्मीर में भारी बारिश के साथ हुई Snowfall

कश्मीर: उत्तरी कश्मीर की गुरेज घाटी में आज ताजा बर्फबारी हुई। इसके चलते घाटी पूरी तरह से सफेद चादर में ढक गई जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उत्तरी कश्मीर की गुरेज घाटी में काबुल गली में ताज़ा बर्फबारी हुई, जबकि कश्मीर में भारी बारिश हुई, दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में पिछले 24 घंटों में 8.2 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि काज़ीगुंड, पहलगाम और गुलमर्ग में क्रम से 13.4 mm, 13 mm और 13.2 mm बारिश हुई। जम्मू डिवीज़न के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें पिछले 24 घंटों में उधमपुर में 117.8 mm, जम्मू में 112.9 mm और कटरा में 45.2 mm बारिश हुई।

Related Articles

Back to top button