Sliderअन्य राज्य

TMC से एक और सांसद का इस्तीफा

दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी में भगदड़ मची हुई है पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है प्रकाश चिक बड़ाइक से पहले टीएमसी के दो और कद्दावर राज्यसभा सांसद- सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी संसद के उच्च सदन से इस्तीफा दे चुके हैं एक के बाद एक हुए इन तीन बड़े इस्तीफों के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की ताकत काफी कम हो गई है आज बड़ाइक के इस्तीफे के बाद अब उच्च सदन में टीएमसी के सांसदों की संख्या घटकर केवल 10 रह गई हैबंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ममता बनर्जी का सियासी संकट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है टीएमसी विधायक से लेकर सांसद तक एक-एक कर सब ममता बनर्जी का साथ छोड़ते जा रहे हैं अब हालत यह है कि सयानी घोष से लेकर युसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारे भी बागियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं

Related Articles

Back to top button