Sliderराष्ट्रिय

रिटायर्ड कर्मचारी को मृत दिखाकर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

अयोध्या: अयोध्या के महबूबगंज सब पोस्ट ऑफिस में धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी ने अपने ही विभाग के रिटायर्ड साथी को कागजों में मृत घोषित कर उसके फंड के 30 लाख रुपये हड़प लिए इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब डाक विभाग के अधिकारियों ने एसएसपी गौरव ग्रोवर को जनसुनवाई के दौरान शिकायती पत्र सौंपा एसएसपी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ने बड़ी चालाकी से रिटायर्ड कर्मचारी के फंड का गबन किया है जिसके बाद थाना गोसाईगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस अब इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और एसएसपी ने साफ किया है कि सरकारी धन का गबन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी

Related Articles

Back to top button