पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के रणबीर कलसी एवं पैजपाल सिंह ने बास्केटबॉल में जीता स्वर्ण पदक

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीबीए 5th समैस्टर के विद्यार्थी रणबीर कलसी ने
पंजाब सरकार द्वारा आयोजित 'खेडा वतन पंजाब दिया 2024 में जिला स्तर पर बास्केटबॉल में
श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 से 30 वर्ष की कैटेगरी में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया एवं
बीबीए 1st समैस्टर के विद्यार्थी पैजपाल सिंह ने भी अंडर 21 की कैटेगरी में खेडा वतन पंजाब
दिया 2024 में ही बास्केटबॉल कैटेगरी में ही स्वर्ण पदक हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं का
आयोजन पंजाब सरकार द्वारा कैंब्रिज इन्नोवेटिव स्कूल जालंधर भी किया गया था। प्राचार्य डॉ
नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर उनको एवं उनके अभिभावकों को बधाई
दी। डॉ ढींगरा ने इस शानदार उपलब्धि पर कहां की हमारे कॉलेज के विद्यार्थी न केवल
सांस्कृतिक,साहित्यिक,शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं बल्कि खेलों में भी वे सर्वदा
अग्रणी रहते हैं; उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी यह विद्यार्थी इसी तरह प्रत्येक

क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन करते रहेंगे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने
फिजिकल एजुकेशन के प्राध्यापक श्री साहिल महे के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Related Articles

Back to top button