
बलूचिस्तान: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 32 खनिकों की मौत हो गई तथा 10 अन्य फंस गए। अधिकारियों का मानना है कि फंसे हुए खनिकों की जान को गंभीर खतरा है और बचावकर्मी उन तक पहुंचने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। सरकारी खान निरीक्षक गनी बलोच ने कहा कि बीते दिन हुए विस्फोट संभवत मीथेन गैस के कारण हुआ। यह घटना बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में हुई।अधिकारियों और प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में बताया कि विस्फोट के कुछ घंटे बाद सात लोगों के शव बरामद किए गए और बाद में आपातकालीन दलों को 25 अन्य शव मिले। बयान में कहा गया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा बचाव दल फंसे हुए बाकी खनिकों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं