Sliderअन्य राज्य

खाई में गिरी कार ,एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

चम्बा: जिला के उपमंडल चुराह की सर्पीली सड़कों पर हादसों का क्रम जारी है। वीरवार देर रात को चुराह में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 लोग एक ही परिवार के थे। इनमें पति -पत्नी व उनके दो बच्चे शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को एक कार में सवार 6 लोग चम्बा से अपने घर लौट रहे थे। जब गाड़ी भंजराडू से शवहा की तरफ बढ़ी तो पधरी नामक स्थान पर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर सड़क पर खड़ी चढ़ाई है। चढ़ाई चढ़ते समय गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई, जिस कारण गाड़ी तेजी से पीछे की तरफ चल पड़ी। इस पहले कि चालक कुछ कर पाता गाड़ी तेजी से खाई में गिर गई। वहीं गाड़ी के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए, जिसके चलते सभी कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button