असम: असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना के AN-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे में विमान में सवार पांच वायुसेना कर्मियों की जान चली गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दुर्घटना को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, विमान ने रनवे पर सामान्य तरीके से लैंडिंग की थी। शुरुआती कुछ सेकंड तक सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन अचानक विमान रनवे से बाईं ओर खिसकने लगा और कच्चे हिस्से की तरफ चला गया।वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि विमान रनवे छोड़कर घास वाले क्षेत्र में पहुंच गया। इसी दौरान वह वहां मौजूद किसी संरचना या उपकरण से टकरा गया। इसके बाद असमतल जमीन पर विमान का अगला हिस्सा झुक गया और कुछ ही पलों में उसमें भीषण आग लग गई