Sliderपंजाब

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाया

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को हटाने के आदेश दिए हैं। कांग्रेस समेत राज्य के कई प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से रश्मि के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद आयोग ने उनका तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया।

इसके अलावा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला की जगह अब मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि कैडर के अगले वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी को उनका प्रभार सौंपा जाए। जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होना है। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

दरअसल, महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्य सरकार को कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद तत्काल प्रभाव से डीजीपी रश्मि शुक्ला का तबादला करने का आदेश दिया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को कैडर के अगले वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी को रश्मि शुक्ला का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया

Related Articles

Back to top button