Sliderअन्य राज्य

जम्मू-कश्मीर नाला सिंध हादसा मरने वालों की संख्या हुई इतनी, लापता लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार को एक यात्री वाहन के नाला सिंध में गिर जाने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लापता हैं।अधिकारी ने बताया कि गांदरबल के सोनमर्ग इलाके में गगनगीर में 9 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री वाहन सड़क से फिसलकर नाला सिंध में तेज धारा में बह गया। उन्होंने कहा कि एस.डी.आर.एफ. और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा कि 3 लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 4 शव बरामद कर लिए गए हैं और शेष 2 लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button