Sliderपंजाब

पंजाब में सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान

जालंधर: नवंबर का महीना पंजाब के लोगों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है। इस महीने दिवाली, विश्वकर्मा दिवस, शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस और श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाया जाएगा।इस बार दिवाली का त्योहार रविवार को है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। इसके चलते राज्य के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। विश्वकर्मा पूजा के चलते कई निजी संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।इसके अलावा 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस और 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के अवसर पर भी पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी।

Related Articles

Back to top button