Sliderअन्य राज्य

जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, शराब विक्रेता गिरफ्तार

महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवड में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह जहरीली शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी। जिसे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई और दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी। जिसके कुछ समय बाद ही अचानक हड़कंप मच गया और लोगों की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगी इतना ही नहीं इस हादसे में 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए योगेश वानखेडे नाम के अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button