Sliderपंजाब

जज के सरकारी घर में चोरी, जाने मामला

लुधियाना: महानगर में बेखौफ घूम रहे शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम जनता तो दूर, न्याय के रखवाले माननीय जजों के घरों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लुधियाना में तैनात माननीय जज श्री अमित बख्शी के सरकारी निवास स्थान पर चोरी होने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के समय जज साहब अदालती छुट्टी होने के कारण स्टेशन लीव पर गए हुए थे। जब वापिस आकर देखा तो घर में चोरी हो चुकी थी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने जज साहब के गनमैन के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए अपने बयानों में मुद्दई गनमैन सिकंदर पाल ने बताया कि वह माननीय जज श्री अमित बख्शी के साथ बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात है। बीते 27 जून को कोर्ट की छुट्टी होने के चलते जज साहब अपनी स्टेशन लीव लेकर शहर से बाहर गए हुए थे। इसके अगले दिन यानी 28 जून को जज साहब का उनके पास फोन आया और उन्होंने घर का चक्कर लगाने को कहा। जब सिकंदर पाल कोठी पर पहुंचा और अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा कीमती सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। उसने बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत इस चोरी की सूचना माननीय जज साहब को दी। सूचना मिलते ही जज साहब तुरंत लुधियाना वापस लौटे और अपने निवास स्थान का सामान री-चेक किया। जांच के दौरान सामने आया कि कोई अज्ञात शातिर चोर घर के ताले चटकाकर भीतर से ‘ट्रैक’ कंपनी का एक बेहद कीमती साइकिल, जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है, 10 ग्राम वजनी चांदी का एक सिक्का, अलमारी के गल्ले में रखी करीब 2,000 रुपये की नगदी गायब थी।

Related Articles

Back to top button