


जालंधर: जालंधर में नगर निगम कमिश्नर का तबादला कर दिया गया है, जिनकी जगह अब अमृतसर के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को लगाया गया है। वहीं अमृतसर में पल्लवी मिश्रा को निगम कमिश्नर लगाया गया है। जालंधर में संदीप रिशी को कुछ दिन पहले ही निगम कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया गया था पर दो सप्ताह बाद उनका तबादला करके उनकी जगह सुरेंद्र सिंह को तैनात किया गया है।



