

जालांधर: जालंधर नगर निगम में सीवरमैनों को समय पर सैलरी न मिलने का मामला तूल पकड़ गया है।वेतन न मिलने से नाराज मुलाजिमों ने शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह के दफ्तर का घेराव कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मुलाजिमों का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा। सैलरी में देरी के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सीवरमैन और अन्य मुलाजिम कमिश्नर कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी लंबित सैलरी जारी करने की मांग की।मुलाजिमों का कहना है कि अगर वेतन संबंधी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जा सकता है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।



