

जालंधर, 11 सितंबर: जिला बार एसोसिएशन जालंधर के वर्ष 2026-27 के चुनाव में एडवोकेट रतन दुआ ने प्रधान पद तथा एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद ने सचिव पद पर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 2120 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया सुबह 4 बजे तक चली, जबकि परिणाम रात करीब 11 बजे घोषित किए गए। कुल 3399 मतदाताओं में से 2120 वकीलों ने मतदान किया और 1279 ने मतदान नहीं किया।
प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। एडवोकेट रतन दुआ ने 1703 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजिंदर कुमार को 124 तथा तरसेम सिंह टक को 256 वोट मिले।
सचिव पद के लिए एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद ने 1245 वोट प्राप्त कर भारी बहुमत से जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 846 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट कुणाल गोयल तथा सनी कुमार के बीच मुकाबला हुआ। कुणाल गोयल ने 1062 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सनी कुमार को 998 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट हरमनप्रीत सिंह जौहल, प्रदीप कुमार शर्मा और रविन सेठी मैदान में थे। रविन सेठी ने 876 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
बार उपाध्यक्ष पद के लिए दो महिला वकीलों के बीच मुकाबला हुआ। सुदेश कुमारी ने 1319 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी को 692 वोट मिले।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 10 उम्मीदवार विजयी हुए। विजयी उम्मीदवारों में एडवोकेट अनु सोढ़ी1091, अपूर्व बक्शी 1215, एरिक कुमार968, बलबिंदर कौर959, मानवी उपल 963, रोहित मसीह876 8, रोहन कांत1144, तजिंदर सिंह 989 आदि शामिल रहे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। जीत के बाद बार परिसर में उत्साह का माहौल रहा।



