Sliderराष्ट्रिय

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कश्मीर में कई जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने शनिवार को कश्मीर में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर संभाग के कई जिलों में तलाशी अभियान चलाया।कार्रवाई की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने शनिवार को कश्मीर में सात जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह एक चल रही जांच का हिस्सा था। एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम में दो, बांदीपोरा में तीन और सोपोर में दो जगहों पर तलाशी ली गई।अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने NIA की टीमों की मदद की। अधिकारी ने कहा कि ये तलाशी अभियान सीमा पार की कथित आतंकी साजिश की जांच का हिस्सा है। इस साजिश में पाकिस्तान में बैठे हैंडलर और स्थानीय ‘ओवर-ग्राउंड वर्कर्स’ का नेटवर्क शामिल है, जिन पर घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल और दूसरी तरह की मदद देने का शक है।

Related Articles

Back to top button