जालंधर : जिला बार एसोसिएशन, जालंधर द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए सदस्यों की डायरेक्टरी का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश  निरभोव सिंह गिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने डायरेक्टरी का विधिवत विमोचन किया। समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीत कुमार नारंग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बार एसोसिएशन के सचिव रोहित गम्भीर  द्वारा माननीय अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए की गई। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह डायरेक्टरी केवल अधिवक्ताओं की जानकारी का संकलन नहीं है, बल्कि यह बार की एकता, पेशेवर मजबूती और समृद्ध परंपरा का प्रतीक है।

इस अवसर पर डायरेक्टरी के निर्माण में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय न्यायाधीश निरबो सिंह गिल के सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उनके कार्यकाल को निष्पक्षता, दूरदर्शिता और न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक बताते हुए बार के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उच्च न्यायालय में शीघ्र पदोन्नति की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान राम छबड़ा  सहित कार्यकारिणी समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्य—
जूनियर वाइस प्रेसिडेंट सुराज प्रताप सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी साहिल मल्होत्रा, असिस्टेंट सेक्रेटरी सोनालिका, अमनत, प्रभु धीर, पारस चौधरी, पायल हीर, मनीन्दर सचदेवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सदस्यों में गुरमेल सिंह लिधर, राज कुमार भल्ला, बलविंदर सिंह लक्की, नरिंदर सिंह, जी.के. अग्निहोत्री, संजीव बंसल, सतनाम सिंह हुंदल, प्रीतपाल सिंह, तेजिंदर ढालीवाल, हरनेक सिंह, कुनाल गोयल, रामपाल शर्मा, भारत भूषण सेखरी, मेजर जसवंत सिंह, दविंदर कुमार, दलवीर सिंह महल एवं के.डी.एस. रंधावा भी उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।