
स. गुरिंदर सिंह शेरगिल ने जालंधर कैंट मार्केट कमेटी के चेयरमैन के रूप में संभाला पदभार, समारोह में कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

जालंधर: आज स. गुरिंदर सिंह शेरगिल ने जालंधर कैंट मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन के रूप में अपने कार्यालय में पदभार संभाला। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड अमृतपाल पाल, जालंधर कैंट हलका इंचार्ज दीपक बाली, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर स. मलकीत सिंह सुहाना, चेयरमैन पंजाब एग्रो स. मंगल सिंह बासी, चेयरमैन सफाई आयोग पंजाब चंदन ग्रेवाल, चेयरमैन अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब अश्वनी अग्रवाल, श्रीमती राजविंदर कौर थियाड़ा, ओलंपियन स. सुरिंदर सिंह सोढ़ी, वाइस चेयरमैन यूथ डेवलपमेंट बोर्ड नैन छाबड़ा, चेयरमैन मार्केट कमेटी गोराया एवं जिला अध्यक्ष देहाती प्रदीप दुग्गल, चेयरमैन मार्केट कमेटी फिल्लौर स. सुखदीप सिंह अपरा, सुभाष शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, ट्रेड विंग, जिला महासचिव गौरव पुरी, चेयरमैन मुस्लिम वेलफेयर बोर्ड पंजाब अब्दुल बारी सलमानी, स्टेट सचिव यूथ विंग स. जसप्रीत सिंह गोराया, दोआबा अध्यक्ष एन.एन.एम. अतिन अग्निहोत्री, दोआबा मीडिया सचिव स. आत्म प्रकाश सिंह बबलू , अतुल भगत, पार्षद राजेश भट्टी, स. प्रगट सिंह सरहाली, स. सरबजीत सिंह रुड़का कलां, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, पार्षद सुरिंदर सांपला, ब्लॉक समिति चेयरमैन देसराज, वाइस चेयरपर्सन सुखजिंदर कौर, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन बाऊ ज्ञान चंद, स. परमजीत सिंह रायपुर, जॉर्ज सागर, स. बचित्तर सिंह कुलार, स. परनीत सिंह, स. इंदरजीत सिंह शेरगिल, स. गुरप्रीत सिंह मुद्दड़, स. परमजीत सिंह परोमल, स. ददर अमरजीत सिंह शेरगिल, ज्ञानी अमरजीत सिंह सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि स. गुरिंदर सिंह शेरगिल को सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनकी मेहनत, लगन और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शेरगिल जी मार्केट कमेटी के कामकाज को और बेहतर बनाने के साथ-साथ किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। पदभार संभालने के बाद स. गुरिंदर सिंह शेरगिल ने पार्टी नेतृत्व और समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के विकास के साथ-साथ किसानों एवं व्यापारियों की भलाई और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।



