
एच.एम.वी. में युवा मतदाताओं के लिए मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित

हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर द्वारा चुनाव पंजीकरण अधिकारी, 035 जालंधर सेंट्रल के कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कॉलेज एवं स्कूल सेक्शन के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने तथा वोटर कार्ड प्राप्त करने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने विद्यार्थियों को इस शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय रहते अपना पंजीकरण करवाना चाहिए, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के जागरूक, जिमेदार एवं सक्रिय नागरिक बन सकें। इस अवसर पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की नोडल अधिकारी श्रीमती अलका तथा राजनीति शास्त्र विभाग की फैकल्टी सदस्य डॉ. जीवन देवी ने विद्यार्थियों को फॉर्म नंबर 6 भरने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया। श्रीमती रोमा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।



