जालंधर: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कम्युनिकेशन पर काम करने का है। नेटवर्क मैनेजिंग का काम करने वालों को लाभ मिलेगा। करियर और सम्मान के मामले में सीखने और ध्यान से सुनने का समय है। बॉस या किसी वरिष्ठ की बात आज बहुत ध्यान से सुनें क्योंकि उसमें कोई जरूरी और काम की बात छुपी हो सकती है, जो आगे बहुत काम आ सकती है। नाम और यश से जुड़ा कोई काम आज विशेष रूप से करना शुभ है। पिता से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का मौका मिल सकता है। धन के मामले में लाभ मिल सकता है। हालांकि, अफवाहों और अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें, जो भी सुनें उसे क्रॉस वैरीफाई जरूर करें।मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कम्युनिकेशन के मामले में विशेष सावधानी रखने का है। करियर में कोई उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। ऑफिस से जुड़े दस्तावेजों या कागजी कार्रवाई करने के दौरान उन्हें ठीक से चेक करें। बीमा, आयकर या फाइनेंस से जुड़ी कोई जरूरी बात आज सुनने को मिल सकती है, उसे ध्यान से सुनें और फिर सत्यापित करके आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का मौका बन सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से लोन या विरोधियों के मामले में सफलता मिल सकती है। किसी की अधूरी बात पर भरोसा करके कोई बड़ा कदम न उठाएं।कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अपने ज्ञान के साथ नेतृत्व करने का है। सूर्यदेव की कृपा से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में आज बोलने से ज्यादा सुनने पर फोकस करना चाहिए। आपको इस मामले में दबाव का सामना करना पड़ सकता हैसिंह राशि वालों के लिए आज का अलग तरह से काम करने का है। आपके काम का परचम लहराएगा, लेकिन आप उसमें बहुत हद तक तटस्त रहेंगे। आपको काम की या उससे होने वाले लाभ की आसक्ति नहीं रहेगी। पार्टनर के साथ चाहें जितनी गहमागहमी हो जाए, पर आप उसे छोड़ भी नहीं पाएंगे। सेहत के मामले में दूसरों की सलाह मानें।कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा और सम्मान लेकर आया है। दोस्तों से लाभ मिल सकता है, कोई इच्छापूर्ति होने के योग बन रहे हैं। शत्रु पक्ष हावी रहने का प्रयास कर सकता है। संतान, प्रेम और रचनात्मकता के मामले में सुनने और सीखने का है