Sliderअन्य राज्य

मनाली में 16 KM लंबा ट्रैफिक जाम प्रशासन ने जारी की सख्त एडवाइजरी

शिमला: जिस मनाली से पर्यटक मायूस होकर लौट रहे थे, वहीं अब कुदरत ने ऐसा रंग दिखाया कि पूरा शहर बर्फ की चादर में लिपट गया। लंबे इंतज़ार के बाद अचानक हुई भारी बर्फबारी ने मनाली की तस्वीर ही बदल दी। सोशल मीडिया पर बर्फ से ढके पहाड़, सड़कें और होटल तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर बर्फ के शौकीनों ने फिर से मनाली का रुख करना शुरू कर दिया है।हालांकि यह खूबसूरत नज़ारा कई लोगों के लिए परेशानी भी लेकर आया। लगातार हिमपात के चलते पतलीकूहल से मनाली तक करीब 16 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बड़ी संख्या में पर्यटक रास्ते में ही फंस गए और उन्हें होटल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनाली में दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। पुलिस स्टेशन से लेकर वोल्वो स्टैंड, रांगड़ी, तिब्बतन स्कूल, आलू ग्राउंड और 17 मील जैसे इलाकों में हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने रहे। फिसलन के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए और सड़कों पर चलना लगभग नामुमकिन हो गया। इसी वजह से कई होटल अब भी खाली पड़े हैं।

Related Articles

Back to top button