
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस।

जालंधर, 10 नवंबर: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में विश्वकर्मा दिवस बड़े श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सभी संस्थानों में विशेष विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने अपने-अपने कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, मशीनों एवं अन्य साधनों की पूजा-अर्चना कर सृष्टि के दिव्य शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ड्राइवरों ने संस्थान की बसों की विशेष पूजा-अर्चना की तथा सभी यात्रियों की सुरक्षा, बसों के सुचारू संचालन और मंगलमय यात्रा की कामना की। स्टाफ सदस्यों ने अपने कार्यक्षेत्र में सुख-समृद्धि, सफलता एवं निरंतर प्रगति के लिए भगवान विश्वकर्मा जी से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा जी ने सभी स्टाफ सदस्यों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में मेहनत, समर्पण और कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं संसाधनों के प्रति सम्मान के महत्व पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की कि वे सेंट सोल्जर परिवार के सभी सदस्यों को सुख, समृद्धि, सुरक्षा, खुशहाली एवं निरंतर सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।



